प्रशांत किशोर की पहली विधानसभा चुनाव में जीत को लोग बहुत बड़ी जीत मान रहे हैं। लेकिन उपचुनाव में मिली जीत प्रशांत किशोर जैसे कद्दावर व्यक्ति के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण नहीं हो सकता है। विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने 235 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे लेकिन परिणाम भी देखने लायक था। इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर को सबके तरफ से सहयोग मिला। इसे क्रांतिकारी जीत या बदलाव नहीं माना जाना चाहिए। भाजपा के पास नेताओं की कमी थी जो नामांकन के समय तक ड्रामा करना पड़ा? क्या राजद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा करने तक ही अपनी जरूरत समझी?
मेरी राजनीतिक समझ यूॅं तो बहुत कम है लेकिन इस जीत के लिए कुछ बात गौरतलब है:-
1. वर्षों से पटना के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों को भाजपा अपना मान चुकी थी और कार्य करने की जरूरत नहीं समझ रही थी।
2. पटना मध्य और बाॅंकीपुर सीट को लालाजी (कायस्थ) के लिए सुरक्षित मान लिया गया था।
3. पटना मध्य में सुशील मोदी के बाद अरूण सिन्हा को उतराधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया गया और हाल के वर्षों में जब बारिश की वजह से राजेन्द्र नगर आदि का इलाका चार -पांच फीट की पानी में त्रस्त था तब भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली। पटना डीएम कुमार रवि स्वयं सुशील मोदी को बचाने के लिए पुल पर नजर आये। लेकिन टिकट के लिए ऐसा हंगामा हुआ कि नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना पड़ गया।
4. बाॅंकीपुर सीट पर एक लंबे समय से कद्दावर नेता नवीन सिन्हा का कब्जा रहा। उनके असामयिक निधन के बाद नितिन नवीन को उतराधिकारी के रूप में उतारा गया। पिता की वजह से इन्हें हर बार मंत्री पद से भी नवाजा गया।
5. इस सीट पर रणविजय नंदन बहुत आस लगाकर बैठे थे। इसी बहाने जदयू राजधानी की एक प्रमुख सीट अपने पक्ष में करना चाह रही थी।
6. ऐसी लड़ाई जिसमें किसी की अपनी जीत दिखाई नहीं दे रही थी तो प्रशांत किशोर के लिए डमी प्रत्याशी क्यों नहीं दिया जाता?
7. प्रशांत किशोर ने किस पार्टी के लिए कार्य नहीं किया जो, किसी पार्टी के अंदर उनके लिए कोमल भावनाएं नहीं होतीं।
8. स्वयं भाजपा के मुताबिक मुख्यमंत्री उनके पसंद का नहीं बताया जाता है।
9. भाजपा में पार्टी से बड़ा कोई नहीं, तो मजबूरी में बनाये गये राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी दायरे में लाने का इससे सुंदर मौका क्या हो सकता था?
10. पेपर लीक और अन्य मसले ने रही सही कसर भी पूरी कर दी।
******************


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें